मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
“सपनों की सेज सजने से पहले ही उठी अर्थी…”15 दिन पहले हुई थी सगाई,CG Video: “सांपों का संग्राम” और फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग”CG: “जहां लहू गिरा था वीरों का, आज वहीं श्रद्धा का दीप जला”बस्तर में बदली तस्वीर: Sachin Tendulkar ने बच्चों में जगाई नई उम्मीदCG अजीबोगरीब मामला: तोते की उड़ान पर सिस्टम का ब्रेक”CG: एक बेटी…जिसके सपनों को उड़ान भरनी थी…आज वो खामोश हो गई…BALOD: कलेक्टर चेम्बर के बाहर फूटा गुस्सा, DEO को सुनाई खरी-खोटीDalli Rajhara: मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे संस्कार और सृजनात्मकता के रंग, समर कैंप में दिखा मां के प्रति प्रेम और सम्मानबालोद में मौत की रफ्तार : भीषण सड़क हादसे में 3 की थमी सांसेंDhamtari: बड़ी खबर: खून से सनी दोस्ती, दोस्तों ने बुजुर्ग दादा की कर दी हत्याबड़ी खबर बालोद: कुएं से तेंदुआ की दहाड़ सुन किसान के उड़े होस, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़
1774790851636

CG: नारायणपुर से खुशखबरी, अबूझमाड़ में बदली तस्वीर, ITBP की मदद से सुरक्षित प्रसव

नारायणपुर। कभी नक्सल प्रभाव और भय के लिए पहचान रखने वाला अबूझमाड़ अब बदलाव की राह पर है। इसी बदलाव की एक सकारात्मक तस्वीर सामने आई है, जहां समय पर मदद मिलने से एक गर्भवती महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के सुदूर इलाके में स्थित इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के अंदर बसे बोटेर गांव की एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इलाके की दुर्गमता और पहले नक्सल गतिविधियों के कारण यहां स्वास्थ्य सेवाएं समय पर पहुंचना मुश्किल हुआ करता था।

img 20260329 wa0023

हालांकि, इस बार हालात बदले हुए थे। सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जवानों ने महिला को स्ट्रेचर के जरिए घने जंगलों और कठिन रास्तों से निकालकर सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया।समय पर इलाज मिलने से महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं।यह घटना न केवल एक परिवार के लिए खुशी की खबर है, बल्कि यह संकेत भी है कि अबूझमाड़ जैसे सुदूर और पहले उपेक्षित इलाकों में भी धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो रही हैं।बदलते बस्तर की ये तस्वीर उम्मीद जगाती है, जहां कभी डर था, अब जीवन सुरक्षित हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *