मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
“सपनों की सेज सजने से पहले ही उठी अर्थी…”15 दिन पहले हुई थी सगाई,CG Video: “सांपों का संग्राम” और फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग”CG: “जहां लहू गिरा था वीरों का, आज वहीं श्रद्धा का दीप जला”बस्तर में बदली तस्वीर: Sachin Tendulkar ने बच्चों में जगाई नई उम्मीदCG अजीबोगरीब मामला: तोते की उड़ान पर सिस्टम का ब्रेक”CG: एक बेटी…जिसके सपनों को उड़ान भरनी थी…आज वो खामोश हो गई…BALOD: कलेक्टर चेम्बर के बाहर फूटा गुस्सा, DEO को सुनाई खरी-खोटीDalli Rajhara: मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे संस्कार और सृजनात्मकता के रंग, समर कैंप में दिखा मां के प्रति प्रेम और सम्मानबालोद में मौत की रफ्तार : भीषण सड़क हादसे में 3 की थमी सांसेंDhamtari: बड़ी खबर: खून से सनी दोस्ती, दोस्तों ने बुजुर्ग दादा की कर दी हत्याबड़ी खबर बालोद: कुएं से तेंदुआ की दहाड़ सुन किसान के उड़े होस, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़
img 20260329 wa0000

जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस का पर्याप्त स्टॉक, कलेक्टर ने संयम बरतने की अपील की

बालोद: जिले में ईंधन की आपूर्ति को लेकर फैल रही विभिन्न चर्चाओं और आशंकाओं के बीच कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने आम जनता के लिए महत्वपूर्ण संदेश जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, इसलिए नागरिकों को घबराने या अनावश्यक भंडारण करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देने और आपूर्ति सुचारू रूप से शुरू होने की बात कही है। पिछले कुछ दिनों से ईंधन की कमी को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से भ्रम की स्थिति पैदा हो रही थी। इस पर विराम लगाते हुए कलेक्टर दिव्या मिश्राने कहा कि प्रशासन आपूर्ति श्रृंखला पर निरंतर नजर बनाए हुए है। जिले के सभी पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के पास वर्तमान में नागरिक उपयोग के लिए पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मौजूद है। आवश्यकतानुसार ही करें खर्च- कलेक्टर दिव्या मिश्रा ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे ईंधन का उपयोग विवेकपूर्ण और जरूरत के हिसाब से ही करें। उन्होंने कहा की जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। नागरिक अपनी दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। अनावश्यक रूप से स्टॉक जमा करने से बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे बचें। प्रशासनिक निगरानी- उन्होने कहा कि जिले में कालाबाजारी या अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने आम जनता से सहयोग का आग्रह किया है ताकि जिले की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे और किसी भी नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *