छत्तीसगढ़/बालोद जिले के बालोद वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगतरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। किसान के खेत में बने कुएं में तेंदुआ गिर जाने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
किसान के खेत में दिखा खौफनाक नजारा
जानकारी के अनुसार, किसान रामकुमार ठाकुर के खेत में बने कुएं में एक तेंदुआ गिरा हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि किसान सुबह जब अपने खेत पर पहुंचा, तभी उसे कुएं के पास से तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी।
जैसे ही वह कुएं के पास पहुंचा और नीचे झांककर देखा, तो उसके होश उड़ गए। कुएं के अंदर एक तेंदुआ पानी में फंसा हुआ था, जो पानी में डूबने से बचने के लिए मोटर के पाइप को पकड़कर ऊपर तैरने की कोशिश कर रहा था।
सूचना मिलते ही गांव में मची अफरा-तफरी
जिसके बाद किसान ने तुरंत वन विभाग और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण खेत में बने कुएं के पास पहुंच गए। लोगों में भारी उत्सुकता के साथ-साथ दहशत का माहौल भी देखने को मिल रहा है।
वन विभाग अलर्ट, रेस्क्यू टीम रवाना
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई है। तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान की तैयारी तेजी से की जा रही है।


