बालोद | जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। सांकरी गांव में अज्ञात चोर ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, सांकरी गांव निवासी वकील नेमेश्वर सिन्हा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने उनके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात सहित करीब 5 लाख रुपए नकद पर हाथ साफ कर दिया।
जब परिवार शादी से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और कीमती जेवर व नगदी गायब थे। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर संदिग्धों की तलाश में जुट गई है ।


