मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
🇮🇳  15 अगस्त 2026  🇮🇳
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
जय हिंद  •  जय भारत
वंदे मातरम्
ताज़ा खबर
img 20260811 wa0033

क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेसियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रस्तावित विकास कार्यों को रोके जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार मांग उठाई जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के चलते कुछ समय तक आवागमन बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की कतार देखने को मिली।

इस दौरान प्रशासन की ओर से एसडीएम प्रतिमा ठाकरे एवं पुलिस विभाग के अधिकारी चक्काजाम पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं से चर्चा की तथा उनकी मांगों को सुना। अधिकारियों की ओर से मांगों को लेकर आश्वासन दिए जाने के बाद कांग्रेसियों ने अपना धरना और चक्काजाम स्थगित किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के फोटो लगे पुतले का दहन भी किया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अर्जुंदा नगर और पूरे गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द ठोस पहल नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रशासन के आश्वासन के बाद कांग्रेस ने अपना धरना स्थगित कर दिया है, लेकिन इस प्रदर्शन ने क्षेत्र की विकास संबंधी मांगों को लेकर सियासी माहौल जरूर गरमा दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *