कवर्धा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में बीती रात पुलिस ने महिला का शव बरामद किया। मृतिका की पहचान बिलेशिया बाई के रूप में हुई है। शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। पूरे इलाके को घेरकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है-दुष्कर्म, हत्या या अन्य किसी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।


