मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
“सपनों की सेज सजने से पहले ही उठी अर्थी…”15 दिन पहले हुई थी सगाई,CG Video: “सांपों का संग्राम” और फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग”CG: “जहां लहू गिरा था वीरों का, आज वहीं श्रद्धा का दीप जला”बस्तर में बदली तस्वीर: Sachin Tendulkar ने बच्चों में जगाई नई उम्मीदCG अजीबोगरीब मामला: तोते की उड़ान पर सिस्टम का ब्रेक”CG: एक बेटी…जिसके सपनों को उड़ान भरनी थी…आज वो खामोश हो गई…BALOD: कलेक्टर चेम्बर के बाहर फूटा गुस्सा, DEO को सुनाई खरी-खोटीDalli Rajhara: मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे संस्कार और सृजनात्मकता के रंग, समर कैंप में दिखा मां के प्रति प्रेम और सम्मानबालोद में मौत की रफ्तार : भीषण सड़क हादसे में 3 की थमी सांसेंDhamtari: बड़ी खबर: खून से सनी दोस्ती, दोस्तों ने बुजुर्ग दादा की कर दी हत्याबड़ी खबर बालोद: कुएं से तेंदुआ की दहाड़ सुन किसान के उड़े होस, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़
img 20260406 wa0032

CG: बालोद में दर्दनाक हादसा: वाहन ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, चालक समेत दो की मौत

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के जगतरा गांव स्थित नैकुरा पुलिया के पास हुआ, जहां एक ट्रैक्टर को पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक अपने गांव डोकला (थाना चारामा) से झटका तार और पोल लेकर फागुनदहा गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैकुरा पुलिया के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।इस हादसे में ट्रैक्टर चालक योगेश्वर साहू (32 वर्ष) और साथ में बैठे देवेंद्र पाड़े (30 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक डोकला गांव के निवासी थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुरूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *