छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिर्रा थाना क्षेत्र के करही गांव में बीती रात करीब 1 बजे घर में घुसकर सो रहे दो सगे भाइयों पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चला दी।
बताया जा रहा है कि 3 नकाबपोश आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से बड़े भाई आयुष कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छोटे भाई आशुतोष कश्यप गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश जारी है।


