गुंडरदेही में पोस्टर लगाते समय युवक की करंट लगने से मौत
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही नगर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पुलिस थाना के पास होर्डिंग पर पोस्टर लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक होर्डिंग पर पोस्टर लगा रहा था, तभी अचानक वह ऊपर से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गया। करंट लगने से वह निचे गिरा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुंडरदेही पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक का नाम महाजीत (उम्र लगभग 30 वर्ष) बताया जा रहा है, जो मध्य प्रदेश का निवासी था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


