मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
“सपनों की सेज सजने से पहले ही उठी अर्थी…”15 दिन पहले हुई थी सगाई,CG Video: “सांपों का संग्राम” और फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग”CG: “जहां लहू गिरा था वीरों का, आज वहीं श्रद्धा का दीप जला”बस्तर में बदली तस्वीर: Sachin Tendulkar ने बच्चों में जगाई नई उम्मीदCG अजीबोगरीब मामला: तोते की उड़ान पर सिस्टम का ब्रेक”CG: एक बेटी…जिसके सपनों को उड़ान भरनी थी…आज वो खामोश हो गई…BALOD: कलेक्टर चेम्बर के बाहर फूटा गुस्सा, DEO को सुनाई खरी-खोटीDalli Rajhara: मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे संस्कार और सृजनात्मकता के रंग, समर कैंप में दिखा मां के प्रति प्रेम और सम्मानबालोद में मौत की रफ्तार : भीषण सड़क हादसे में 3 की थमी सांसेंDhamtari: बड़ी खबर: खून से सनी दोस्ती, दोस्तों ने बुजुर्ग दादा की कर दी हत्याबड़ी खबर बालोद: कुएं से तेंदुआ की दहाड़ सुन किसान के उड़े होस, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़
screenshot 20260329 182650

प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे लगाई फांसी, 2-3 दिन पहले घर से हुए थे फरार

महासमुंद | जिले के भंवरपुर थाना चौकी क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी जोड़े ने तालाब किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतकों की पहचान प्रिया नाग (उम्र 20-21 वर्ष), निवासी सलीया थाना भिलाईगढ़ और सूरज सेन (उम्र 28 वर्ष), निवासी मुड़ीपार के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों का शव मुड़ीपार तालाब के पास एक इमली के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि फांसी लगाने के लिए दुपट्टा और गमछा का इस्तेमाल किया गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों युवक-युवती 2-3 दिन पहले घर से फरार हो गए थे। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग को लेकर परिवार के विरोध और नाराजगी की बात सामने आ रही है, जिसे इस घटना की बड़ी वजह माना जा रहा है।घटना की सूचना पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।फिलहाल, पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *