मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
img 20260409 wa0029

ब्रेकिंग बालोद: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर

बालोद जिले के पुरुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उसरवारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पुरुर बाजार से अपने गांव उसरवारा लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतकों की पहचान फूलचंद धुरू (30 वर्ष), पिता तेजराम धुरू, निवासी उसरवारा और लोकेश मांडवी (40 वर्ष), पिता धुरूराम मांडवी, मूल निवासी मारवाड़ी, जिला कांकेर (वर्तमान में ससुराल उसरवारा) के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में घायल तीसरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *