मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
1776341653998

ब्रेकिंग बालोद: मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शीतला मंदिर के पास दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर आरोपियों ने युवक पर 5 से 6 बार चाकू से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान इरफान के रूप में हुई है।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी युवक मौके से फरार बताए जा रहें हैं। गुंडरदेही पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *