मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
whatsapp image 2026 04 12 at 9.15.45 am

CG: वीडियो कॉल बना जाल, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक द्वारा युवती का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया।

प्रार्थी द्वारा थाना बालोद में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के मोबाइल नंबर से संचालित इंस्टाग्राम आईडी पर आरोपी शेख हमजा (उम्र 19 वर्ष) से बातचीत हो रही थी। इसी दौरान आरोपी ने वीडियो कॉल के समय पीड़िता का बिना कपड़ों का अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।

इसके बाद आरोपी ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पहले ₹990 की राशि यूपीआई के माध्यम से वसूल ली। इसके बाद आरोपी ने लगातार दबाव बनाते हुए ₹50,000 की और मांग की।

जब पीड़िता द्वारा और पैसे देने से इनकार किया गया, तब आरोपी ने अपने मोबाइल के जरिए पीड़िता के इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़े लोगों को वीडियो कॉल के दौरान रिकॉर्ड किए गए अश्लील वीडियो के स्क्रीनशॉट भेजकर उसे वायरल कर दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *