मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
img 20260405 wa0048

होटल कांड: युवक ने युवती को बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद

दूसरे युवक के साथ रुकने पर हुआ विवाद, आरोपी ने लात-घूंसे

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां होटल में ठहरने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा थाना क्षेत्र में एक युवक ने युवती से दूसरे युवक के साथ होटल में रुकने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने अपना आपा खो दिया और युवती पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।बताया जा रहा है कि युवती खुद को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करता रहा।

यह पूरी घटना होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना होना बेहद चिंताजनक है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पीड़ित युवती ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल ने बताया कि वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में जांच जारी है। यह घटना एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *