मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
img 20260330 wa0005

बालोद में सनसनी: गंजपारा में लूटपाट के दौरान चाकूबाजी, युवक गंभीर

बालोद शहर के गंजपारा इलाके में लूटपाट और चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। शराब लेने पहुंचे दो युवकों को बदमाशों ने निशाना बनाते हुए न केवल लूटा, बल्कि विरोध करने पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम घुमका निवासी जय प्रकाश साहू (20 वर्ष) और उनके साथी गज्जू साहू गंजपारा स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और उनके पास रखी शराब, नगदी और मोबाइल लूट लिए।जब जय प्रकाश साहू ने लूट का विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के शरीर के कई हिस्सों पीठ, पेट, सिर, कमर, गला और उंगली सहित 8 से अधिक स्थानों पर गंभीर चोटें आई हैं।घटना के तुरंत बाद घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।मामले में बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच कर रही है।फिलहाल तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *