छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पति ने आपसी विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर उसकी लाश के साथ जो किया, उससे पूरा गांव दहशत में आ गया।
क्या है पूरा मामलाबालको नगर थाना क्षेत्र के बुंदेली गांव में बुधवार शाम सालिकराम यादव नामक व्यक्ति ने अपनी पत्नी चैत कुंवर की हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पत्नी अक्सर पति पर चरित्र को लेकर शक करती थी, जिससे घर में तनाव बना रहता था।
घटना के दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। शाम के समय विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी की हत्या कर दी।हत्या के बाद गांव में फैली दहशतहत्या के बाद आरोपी का व्यवहार और भी चौंकाने वाला था। वह अपनी पत्नी का कटा हुआ सिर लेकर गांव की गलियों में घूमता रहा।
इस दौरान जिसने भी उसे देखा, वह डर और दहशत से कांप उठा। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।रास्ते में आरोपी लोगों को खुद ही अपनी करतूत के बारे में बताता रहा। कई लोगों के कहने पर उसने सबूत भी दिखाया, जिससे पूरे इलाके में भय का माहौल और गहरा गया।
सिटी एसपी, कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपी सालिकराम यादव गांव में स्थित एक पोल्ट्री फार्म में रहकर वही काम करता था। जहां पत्नी से विवाद होने पर उनकी हत्या कर दी।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
चार बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़ इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के चार बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
समाज के लिए सवालयह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि घरेलू विवाद और आपसी अविश्वास किस हद तक खतरनाक रूप ले सकता है। समय रहते विवादों का समाधान और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है।


