बालोद जिले के डौंडीलोहारा क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक और दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। ग्राम चिल्हाटीखुर्द का 4 साल का मासूम नादित्य पाथरे इस समय जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।
दो दिन पहले एक आवारा कुत्ते ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे उसके शरीर और चेहरे पर गहरे और गंभीर घाव हो गए। तुरंत उसे रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों ने जल्द ऑपरेशन की सलाह दी है, जो रविवार या सोमवार को किया जाना है- लेकिन इस ऑपरेशन में लाखों रुपये खर्च होने की संभावना है।
परिवार की स्थिति…
नादित्य के पिता का दो साल पहले ही निधन हो चुका है। अब उसकी माँ प्रभावती बाई पर ही पूरे परिवार की जिम्मेदारी है- जिसमें यह मासूम, उसका एक भाई और बुजुर्ग दादा-दादी शामिल हैं।
माँ रोजी मजदूरी कर किसी तरह परिवार चला रही है, लेकिन अब इस भारी इलाज का खर्च उठाना उनके लिए असंभव हो गया है।
सोचिए… एक माँ, जिसके सामने उसका छोटा बच्चा दर्द से तड़प रहा हो, और वो चाहकर भी उसका इलाज न करवा पाए-इससे बड़ा दुख क्या हो सकता है?
ऐसे में मासूम बालक के परिवार की आवाज बन तेजवाणी डिजिटल आप सभी पाठकों, समाजसेवियों और सक्षम नागरिकों से विनम्र अपील करता है कि मानवता के नाते इस मासूम की मदद के लिए आगे आएं।
आपकी छोटी सी मदद इस बच्चे के लिए नई जिंदगी साबित हो सकती है।
महत्वपूर्ण सूचना (KYC समस्या)
तेजवानी डिजिटल से चर्चा के दौरान बालक नादित्य की माता प्रभावती बाई ने बताया कि सोशल मीडिया में आर्थिक सहयोग के लिए दिया गया उनका अकाउंट नंबर-
PRABHAVATI BAI
A/C- 36150749052
IFSC CODE- SBIN0000320
– में KYC पूर्ण नहीं होने के कारण उन्हें सहयोग मिलने में दिक्कत आ रही है। ऐसे में सहयोगकर्ता उनके मोबाइल नंबर 8109710595 पर संपर्क कर, उनके परिचित आकाश ठाकुर को इस स्केनर पर अपना सहयोग भेज 9340363552 में जानकारी दे सकते हैं।

संपर्क नंबर
- 8109710595 प्रभावती बाई
- 9340363552 आकाश ठाकुर
- 8827962737
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक परिवार की उम्मीद है।
तेजवाणी डिजिटल के माध्यम से आप सभी से निवेदन है कि आगे बढ़कर इस मासूम के इलाज में सहयोग करें।


