मौसम अपडेट लोड हो रहा है...
💧
जल ही जीवन है — पानी बचाओ, भविष्य बचाओ
Save Water
ताज़ा खबर
“सपनों की सेज सजने से पहले ही उठी अर्थी…”15 दिन पहले हुई थी सगाई,CG Video: “सांपों का संग्राम” और फिर अस्पताल में जिंदगी की जंग”CG: “जहां लहू गिरा था वीरों का, आज वहीं श्रद्धा का दीप जला”बस्तर में बदली तस्वीर: Sachin Tendulkar ने बच्चों में जगाई नई उम्मीदCG अजीबोगरीब मामला: तोते की उड़ान पर सिस्टम का ब्रेक”CG: एक बेटी…जिसके सपनों को उड़ान भरनी थी…आज वो खामोश हो गई…BALOD: कलेक्टर चेम्बर के बाहर फूटा गुस्सा, DEO को सुनाई खरी-खोटीDalli Rajhara: मदर्स डे पर बच्चों ने बिखेरे संस्कार और सृजनात्मकता के रंग, समर कैंप में दिखा मां के प्रति प्रेम और सम्मानबालोद में मौत की रफ्तार : भीषण सड़क हादसे में 3 की थमी सांसेंDhamtari: बड़ी खबर: खून से सनी दोस्ती, दोस्तों ने बुजुर्ग दादा की कर दी हत्याबड़ी खबर बालोद: कुएं से तेंदुआ की दहाड़ सुन किसान के उड़े होस, देखते ही देखते ग्रामीणों की लगी भीड़
पूर्व नगर पालिका अध्यक्षwas devastating. (3)

CG बड़ी खबर: पावर प्लांट में भीषण धमाका, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

छत्तीसगढ़ के शक्ति जिले स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण विस्फोट में 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 18 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्लांट में काम के दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 6 मजदूरों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।

घटना के बाद घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल 18 मजदूरों को रायगढ़ के OP Jindal Fortis Hospital में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन पूरी घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

विस्फोट के बाद प्लांट परिसर और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *